हापुड़, दिसम्बर 15 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में किसानों एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को कई किसानों के एक साल से लंबित पड़े मामलों के निस्तारण को लेकर तहसील सदर पहुंचा। लेकिन तहसीलदार से लेकर नायब तहसीलदार, कानून गो और लिपिक तक कार्यालयों से नदारद होने पर किसानों का गुस्सा फुट पड़ा। उन्होंने पहले तहसील में हंगामा किया, इसके बाद तहसील परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है, किसान अधिकारियों व कर्मियों के एक-एक साल से चक्कर लगा रहे है, सुविधा शुल्क मिल जाने पर ही किसानों के काम होते है। युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि पिछले एक साल से कई गांवों के किसान अपनी समस्या को लेकर तहसील में अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर लगा रहे है। लेकिन अधिक...