मेरठ, मई 16 -- सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम दीपक माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों को अपनी समास्या बतायी साथ ही कहा कि जो शिकायतें समाधान दिवस में दर्ज करायी जाती है उन शिकायतों का अधिकारी संज्ञान तक नहीं लेते, फरियादी तहसील में अधिकारियों के चक्कर काटते रहते है। समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुन रहे अधिकारियों ने समाधान दिवस में दर्ज होने वाली शिकायतो को प्राथमिकता के साथ समाधान कराए जाने का फरियादियों को आश्वासन दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों के द्वारा 44 शिकायते दर्ज करायी गई, दर्ज शिकायतों में से शिकायत सुन रहे अधिकारियों ने 9 शिकायतों को मौके पर निस्तारण कराया, बाकी दर्ज शिकायतो को सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए निर्देशित...