सदर तहसील में हजारों किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित
फिरोजाबाद, अप्रैल 15 -- प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र में हजारों किसान फॉर्मर रजिस्ट्री कराने से वंचित हैं। फॉर्मर रजिस्ट्री होने का खामियाजा आगे चलकर किसान भाइयों को ही भुगतना पड़ सकता है। बताते चलें कि सदर तहसील क्षेत्र में 68072 किसानो की फॉर्मर रजिस्ट्री होनी थी। अभी तक 49 हजार 311 किसानो की फॉर्मर रजिस्ट्री हो सकी है। जबकि अभी भी 18761 किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं। तहसील के अधिकारियों का कहना है कि अगर किसान भाइयों ने फॉर्मर रजिस्ट्री शीघ्रता से नहीं कराई, तो उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- प्रदेश के 25 पिछड़े जिलों में शामिल है संतकबीरनगर यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर किसान योजनाओं से होंगे वंचित
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.