सदर तहसील में लेखपालों का धरना
उन्नाव, अगस्त 23 -- उन्नाव, संवाददाता। अयोध्या में एंटी करप्शन टीम की ओर से एक लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को सदर तहसील परिसर में लेखपालों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए नाराजगी जताई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने प्रदेश स्तर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। सदर तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपालों ने कहा कि अयोध्या में उनके साथी के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लेखपालों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई से पहले तथ्यों की पूरी तरह जांच की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- गलत ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.