हापुड़, मई 2 -- डीएम कविता मीना ने शनिवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी पटलों की गहनता से जांच की, डीएम ने तहसीलदार और नयाब तहसीलदार की कोर्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एक साल से ज्यादा राजस्व वाद लंबित न होने और फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण से तहसील के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, हालांकि निरीक्षण में कोई खास खामी न मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- डीएम के समक्ष फरियादियों का लगा तांता, संपूर्ण समाधान दिवस में 62 फरियादी पहुंचेसफाई और पार्किंग की समस्या डीएम कविता मीना शनिवार की सुबह एसडीएम सदर ईला प्रकाश के साथ सदर तहसील पहुंची। उन्होंने सबसे पहले तहसील के मुख्य मार्ग पर वाहनों की जमघट देख नाराजगी जाहिर की, इसपर एसडीएम सदर ने बताया कि तहसील के अंदर ही बै...