कौशाम्बी, फरवरी 23 -- भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक बैठक सोमवार को सदर तहसील परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने की। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा के बाद किसान नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार मोबीन अहमद को सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि सरसवां ब्लॉक के ग्राम बरुआ में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। अवधेश तिवारी, तिलक तिवारी, केदार, पप्पू तिवारी समेत कई ग्रामीणों के घरों के पास नाली नहीं होने से गंदा पानी जमा हो रहा है। मजबूरी में लोग घरों के भीतर गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा करते हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है व संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। किसानों ने तत्काल नाली निर्माण की मांग उठाई। दूसरी प्रमुख मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.