सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- सुलतानपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 को लेकर जिले के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले बूथ लेवल आफिसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी के नेतृत्व में सदर तहसील मीटिंग कक्ष में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कूरेभार उदयराज मौर्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी दूबेपुर ममता नायक, तहसील सदर के रजिस्टॉर जितेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक सुशील श्रीवास्तव, तहसील कर्मी और 82 बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...