प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को सदर तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया। गंदगी और बेतरतीब पड़ी फाइलों पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। अफसरों को निर्देश दिया कि नियमित साफ सफाई कराएं और निष्प्रयोज्य सामान हटवाएं। एसडीएम कोर्ट में सबसे पुरानी 15 वर्ष से लंबित धारा-233 से जुड़ी फाइल देखी और एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह व डीडीसी का पक्ष लेकर इसे निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फाइल में आर्डर सीट क्रम से नहीं लगाने, अद्यतन नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेशकार मकसूद अहमद प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। डीएम ने धारा-116, 229बी व अन्य धाराओं से सम्बंधित सबसे पुराने प्रकरणों की तीन-तीन फाइलों का अवलोकन किया और उसे शीघ्रता से निस्तारित करने को कहा। डीएम ने कहा कि धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.