लखनऊ, फरवरी 14 -- खरगापुर स्थित सदर तहसील का डीएम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों सहित सभी पटलों की पड़ताल की। कार्यप्रणाली में ढिलाई और अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी विशाख जी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नायब तहसीलदार के पेशकार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण की शुरुआत एसडीएम सदर न्यायालय से हुई। वहां जिलाधिकारी ने पाया कि कई पुराने वादों में आदेश पत्रक (ऑर्डर शीट) अपडेट नहीं थे। उन्होंने निर्देश दिया कि पुराने वादों के निस्तारण के लिए दैनिक आधार पर तिथि निर्धारित की जाए। आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान धारा-24 के मामलों में कानूनगो की ओर से रिपोर्ट न भेजने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने ऐसे सभी कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.