सदर तहसील: एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय के दोनों फ्रीजर बंद
बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। सदर तहसील में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे पड़ताल की गई तो यहां आने वाले फरियादी ठंडे पानी की तलाश में भटकते मिले। सदर तहसीलदार विकास पांडेय के कार्यालय के बगल से फ्रीजर तो रखा मिला, पर इसमें न तो गर्म पानी था और न ही ठंडा। फरियादी आते और सूखी टूटी देख मायूस हो जाते। इसी तरह एसडीएम नमन मेहता कार्यालय के बगल से कैंटीन के पास ऐसी जगह फ्रीज लगा है, जो फरियादियों की निगाह में आता ही नहीं। वह भी गर्म पानी दे रहा था। फरियादी डिंगवाही निवासी राजू ने बताया कि कैंटीन से 20 रुपये की ठंडे पानी की बोतल खरीदी है, तब प्यास बुझा रहे हैं। यह भी पढ़ें- शोपीस के लिए रखे घड़े, पानी के लिए भटके फरियादी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.