मेरठ, मई 9 -- सदर क्षेत्र में शनिवार सुबह पानी की गेल गैल की पाइप लाइन से गैस लीक हो गई। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कैंट बोर्ड के कर्मचारी पाइप लाइन को ठीक कर रहे थे, उसी दौरान गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही गेल गैस की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य कर लाइन को ठीक किया। जानकारी के मुताबिक कैंट बोर्ड के कर्मचारियों की टीम पानी की आपू्र्ति पाइप लाइन की मरम्मत कार्य में जुटी थी। इसी दौरान गेल गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस लीक हो गई। गैस पाइप लाइन लीक होते ही कैंट बोर्ड कर्मचारी वहां से काम बीच में ही छोड़कर चले गए।इसकी सूचना मिलते ही गेल गैस के महाप्रबंधक विनय कुमार ने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। क्षतिग्रस्त गैस आपूर्ति लाइन के लीकेज को ठीक कराया। सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना पुलिस...