रांची, मार्च 22 -- रांची। संवाददाता सदर अस्पताल में रविवार को उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह अचानक किचन और कैंटीन के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। छुट्टी के दिन हुए इस औचक निरीक्षण में अस्पताल की भोजन व्यवस्था की कई खामियां उजागर हुईं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने किचन की साफ-सफाई और खाना बनाने के तरीके पर भी सवाल उठाए।जांच में पाया गया कि पानी गर्म करने के लिए हीटर रॉड का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो न केवल असुरक्षित है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इन खामियों को लेकर उपाधीक्षक ने कैंटीन संचालक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शनिवार को मरीजों के लिए भोजन बनाने वाले किचन में जिस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाना था, उसका इस्तेमाल संचालक परिसर में ही मौजूद कैंटीन के लिए कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.