सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल की जीएनएम ने सोमवार को नींद की दवा की ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सदर के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि अल्प्राजोलम की चार गोलियां खा ली। समय रहते इलाज मिलने से स्थिति संभाल ली गई और फिलहाल उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और आईसीयू में भर्ती स्वास्थ्यकर्मी का हाल जाना। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा कि यह स्टाफ का मामला है और वे स्टाफ के नाते देखने आए हैं। बताया जा रहा है कि जीएनएम अस्पताल के दवा काउंटर की इंचार्ज हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.