सदर की जमीन के बड़े हिस्से में मिला अतिक्रमण
धनबाद, अप्रैल 26 -- सदर अस्पताल की जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय की टीम के साथ मिलकर जमीन की मापी कराई। इसमें अस्पताल के पीछे स्थित हिस्से की काफी जमीन अतिक्रमित पाई गई। नक्शे के आधार पर की गई इस मापी में स्पष्ट हुआ कि आसपास के मुहल्लों के कुछ लोगों ने अस्पताल की भूमि पर कब्जा कर लिया है। अधिकारियों की मानें तो मापी के दौरान अंचल कार्यालय की टीम ने अतिक्रमित जमीन की मार्किंग भी कर दी है, ताकि आगे की कार्रवाई में आसानी हो सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही अतिक्रमण हटाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में पार्किंग का नक्शा हो रहा तैयार इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.