गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मोमिन सोसाइटी चौरासी पंचायत करहरबारी का आम चुनाव विवाद से जुड़ने लगा है। शुक्रवार को पपरवाटांड़ करहरबारी के इरफान अंसारी ने सम्बंधित चुनाव कमेटी को आवेदन देकर निष्पक्ष और सही तरीके से चुनाव कराने की अपील की है। उन्होंने चुनाव कमेटी पर नियम का पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया है। कहा कि प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र की स्क्रूटनी 15 अप्रैल को हुई थी। जिसमें जेनरल सेक्रेटरी के पद पर मेरा नामांकन सही होने पर भी रद्द कर दिया गया। कहा कि नाम निर्देशन फॉर्म में शर्त व नियम के क्रमांक छह में यह स्पष्ट लिखा है कि किसी अन्य संस्थान या सोसायटी का पदधारक नहीं हो। ऐसे में सदर के पद पर अताउर्रहमान ने नामांकन किया है, वह खरियोडीह तीन गांव के सदर हैं। करहरबारी पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि भी कहते हैं, वहीं जेन...