कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सूखे और खतरनाक पेड़ों को चिन्हित कर हटाने तथा जंगली हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को मरकच्चो प्रखंड के ड्राई जोन की जांच कर सात दिनों में कार्ययोजना तैयार करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में रेन हार्वेस्टिंग और जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज, डोमचांच रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल की चहारदीवारी निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा गया। उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में शेष विद्युतीकरण 15 दिनों में पूरा करने तथा नए भवनों का निर्माण समय पर समाप्त करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को लिंग अनुपात, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.