सासाराम, मार्च 14 -- सासाराम, एक संवाददाता। जमाखोरी व कालाबाजारी किए जाने की संभावना से लेकर गठित टीम के साथ सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी द्वारा शहर के कई पेट्रोल पंपों व होटलों का जांच की गयी। जांच के दौरान एसडीएम ने सर्किट हाउस के समीप फूड प्लाजा होटल की जांच की। जांच के दौरान कोई कमी नहीं पाई गई। लेकिन, एसडीएम द्वारा संबंधित संचालक को कालाबाजारी या जमाखोरी नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...