दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के सदर इंस्पेक्टर के कार्यालय के पीछे से मां और उसकी छह साल की बेटी के शव बरामद होने से शहर में सनसनी फैल गई है। दोनों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है। दोहरे हत्या कांड की यह घटना मंगलवार को देर रात की है। प्रथम दृष्टया में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद दोनों मां और बेटी की गला दबाकर हत्या कर देने की आशंका जताई जा रही है। दोनों के नाक और मुंह से खून निकले हुए थे। दोनों के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। सदर इंस्पेक्टर का कार्यालय दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक समीप है। यह चौक काफी व्यस्तम है। देर रात तक लोगों की भीड़-भाड़ लगी रहती है। इंस्पेक्टर कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर एक मॉल भी है। पुलिस का मानना है कि दोनों की हत्या करने के बाद शवों को इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे लाकर फेंक दिया गया। बुधवार की सु...