समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- समस्तीपुर । जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों को इलाज देने के बजाय रेफर किए जाने का खेल लगातार सामने आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में सर्जन सहित आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद गोली लगने, सड़क दुर्घटना और अन्य गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सीधे दूसरे अस्पतालों के लिए भेज दिया जा रहा है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि सरकार द्वारा सदर अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं, डॉक्टरों और संसाधनों से लैस किए जाने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज करने से कतराता है। नतीजतन, ऐसे मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रेफर कर दिया जाता है, जिससे मरीजों के परिजनों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल की इमरजेंसी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.