सीतामढ़ी, जून 14 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में इलाज और जांच के लिए आने वाले मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अस्पताल में जांच कराने पहुंची एक महिला का मोबाइल फोन दिनदहाड़े झपट लिया गया।घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, बथनाहा क्षेत्र के भटौलिया गांव की निवासी पीड़िता निशा कुमारी सदर अस्पताल में जांच के लिए आई थीं। वह जांच काउंटर के पास लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान काउंटर पर टोकन दिखाने में एक महिला ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही सदर चौकी में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर एसआई सोहित यादव मामले की छान...