सदर अस्पताल से कचरा हटाया गया, मिली राहत
मोतिहारी, जून 9 -- मोतिहारी, नसं। सदर अस्पताल परिसर में बिखरे कचरा और इसके दुर्गंध से प्रभावित वार्ड के मरीज को बड़ी राहत मिली है। हिन्दुस्तान अखबार में 8 जून को खबर प्रकाशित होने पर सीएस डॉक्टर दिलीप कुमार ने गंभीरता से लिया व सख्त निर्देश देकर इसकी सफाई कराई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया। सदर अस्पताल प्रबंधक को सदर अस्पताल की साफ सफाई, शौचालय की सफाई सहित अस्पताल के बेड चादर की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश जारी किया। बताते हैं कि आज दिन भर सदर अस्पताल के शौचालय सहित वार्ड और भवन के आस पास गिरे कचरा की सफाई की गई। इस संबंध में सीएस डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि साफ़ सफाई ही अस्पताल का पहला काम होता है । साफ सफ़ाई के मामले में कोई समझौता नहीं होगा। एनजीओ को भी चेतावनी दे दी गई है। सीएस ने डीएस को भी हर रोज अस्पताल में राउंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.