सराईकेला, जुलाई 7 -- सरायकेला। जिले के राजनगर अंतर्गत छेड़िया पहाड़ी की रहने वाली सीता हेंब्रम को मुंह की एक जटिल बीमारी से मुक्ति मिल गई है। सदर अस्पताल सरायकेला के दंत विभाग में डॉक्टरों की टीम ने महिला के मुंह का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया है। मरीज सीता हेंब्रम पिछले दो महीनों से मुंह के तालू और दांतों के बीच बढ़े हुए मांस (करीब दो से तीन सेंटीमीटर) और 'जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया' नामक बीमारी से ग्रसित थीं। इस वजह से उन्हें खाने-पीने और बोलने में असहनीय तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। सदर अस्पताल के दंत विभाग में सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. रीना सिंह और दंत स्वास्थ्य विज्ञानी राजू कुमार पासवान की देखरेख में इस जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद निकाले गए मांस के टुकड़े को आगे की जांच (बायोप्सी) के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेद...