चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को सदर अस्पताल समेत 6 प्रखंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रक्त की कमी को देखते हुए उपायुक्त के पहले पर 8 मई को सदर अस्पताल के एमटीसी भवन के अलावा मझगांव, कुमारडुंगी, जगन्नाथपुर, गोईलकेरा और बड़ाजामदा में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से उक्त जगहों पर आकर रक्तदान करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.