छपरा, मार्च 12 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के छपरा सदर अस्पताल समेत 5 स्वास्थ्य संस्थानों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को प्रदान की जा रही है। छपरा सदर अस्पताल, सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल, मढौरा अनुमंडलीय अस्पताल, बनियापुर रेफरल अस्पताल और दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है। इससे आस-पास के प्रखंडों और गांवों के मरीजों को भी लाभ मिल रहा है। इससे खासकर गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर निर्भर रहने से काफी राहत मिली है। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए जिले के कुछ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.