बिहारशरीफ, मार्च 14 -- सदर अस्पताल समेत कई मोहल्लों में 3 घंटे नहीं मिलेगी बिजली बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के बड़ी पहाड़ी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) के चार फीडरों से रविवार को दिन में तीन घंटे बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ संजीत कुमार ने बताया कि पीएसएस में नये पावर ट्रांसफॉर्मर को चार्ज करने के लिए मेंटेनेंस का काम होगा। इस वजह से दिन में आठ से 11 बजे तक बड़ी पहाड़ी-वन, बड़ी पहाड़ी-टू, सदर अस्पताल और इमरजेंसी फीडर से बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कट होने से पहले घरों में पानी का इंतजाम कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...