धनबाद, अप्रैल 23 -- सदर अस्पताल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर। अब उन्हें एक्स-रे के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एमटीसी बिल्डिंग में स्थापित यक्ष्मा विभाग के एक्स-रे मशीन को सदर अस्पताल में शिफ्ट किया है। अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक मशीन को स्थापित कर चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि सदर अस्पताल को सरकार से तीन एक्स-रे मशीनें मिली हैं। इसके साथ प्रिंटिंग यूनिट नहीं दिया गया। इस वजह से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। मरीजों की एक्स-रे के लिए सदर अस्पताल से दूर एमटीसी बिल्डिंग में जाकर यक्ष्मा विभाग की मशीन से एक्स-रे करानी पड़ती थी। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरणों की कमी इससे मरीजों को काफी परेशानी होती थी। मरीजों की इस परेशानी को दूर करने के लिए यक्ष्मा विभाग की मशीन को ही सदर में शिफ्ट कर दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.