कटिहार, दिसम्बर 13 -- कटिहार, एक संवाददाता। नगर थाना के सामने स्थित शहीद चौक से सदर अस्पताल जाने वाली सड़क पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी सदर अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस चालकों को हुआ। मालूम हो कि शहीद चौक पर यातायात पुलिस तैनात रहने के बाद समुचित रूप से यातायात की व्यवस्था नहीं करने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने यातायात उपाधीक्षक से सदर अस्पताल रोड में जाम नहीं लगे इसका ठोस पहल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...