सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में संचालित जिले से लेकर प्रखंड स्तर के गांवों तक संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में औसतन सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में उपलब्ध दवाएं डॉक्टर की सलाह पर इलाज कराने पहुंचे मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध करायी जा रही हैं। स्थानीय जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से 9 जनवरी को एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी गयी है। पत्र में सीएस श्रीनिवास प्रसाद व डीपीएम विशाल कुमार ने बताया है कि सदर अस्पताल में 364 प्रकार की दवांए , वहीं, अनुमंडल अस्पताल में 258 प्रकार की दवाएं उपलब्ध करायी गयी हैं। रेफरल अस्पताल में 251, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में औसतन 251 प्रकार की दवाए व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 247 तरह की दवाएं उपलब्ध हैं। कहा गया है कि अस्पतालों में दवा को लेकर विभाग सतर्क है और समय-समय पर ...