सदर अस्पताल में 24 घंटे में 20 मरीजों की सर्जरी
सासाराम, अगस्त 12 -- सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 20 मरीजों की सफल सर्जरी की गई। इनमें दो हाइड्रोसील, एक सरकमसीजन, 11 सीजेरियन सेक्शन और छह महिला नसबंदी के ऑपरेशन शामिल हैं। सरकारी अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों को सर्जरी की सुविधा मिलने से मरीजों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सर्जरी सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.