मधुबनी, अप्रैल 20 -- संदीप कुमार मधुबनी। सदर अस्पताल के ओपीडी भवन में पिछले 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। इससे मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार मशीन के स्क्रीन पर काले धब्बे (ब्लैक स्पॉट) दिखाई दे रहे हैं और धीरे-धीरे कट मार्क भी बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से अल्ट्रासाउंड की इमेज स्पष्ट नहीं दिख रही है,जिससे डॉक्टरों को सही रिपोर्ट तैयार करने में परेशानी हो रही है। इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। अस्पताल में हर दिन करीब 30-40 मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते हैं लेकिन मशीन ठीक नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, जांच प्रभावित अस्पताल के सोनोग्राफर ने बताया कि मशीन के प्रोब की खराबी को लेकर अस्पताल अधीक्षक को...