अररिया, मई 29 -- अररिया, वरीय संवाददाता गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में एइएस (एक्यूट इनसेपुेलाइटिस सिंड्रोम) व जेई (जपानीज इनसेफेलाइटिस) के प्रसार का खतरा मंडराने लगा है। हर साल गर्मी के मौसम में इस बीमारी के फैलने की आशंका बनी रहती है। लिहाजा संभावित खतरों के प्रति स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। डीएम विनोद दूहन के निर्देश पर रोग नियंत्रण व उपचार संबंधी सभी जरूरी तैयारियां की गयी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जीविका, आईसीडीएस, शिक्षा सहित संबंधित अन्य विभागों के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर रोग से बचाव व उपचार संबंधी इंतजामों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एईएस व जेई से संबंधित मामलों की निगरानी जिलाधिकारी के स्तर से की जा रही है। नौ मई को संपन्न जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रोग नियंत्रण...