हाजीपुर, मई 9 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग जिला सर्वेक्षण इकाई के एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. महेश्वरी सिंह महेश की अध्यक्षता में आयोजित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी विजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नीतीश कुमार, सोनू कुमार अकेला के द्वारा सफलता पूर्वक अग्नि से बचाव के लिए मॉक ड्रिल दिखाकर लोगों को जागरूक किया। मॉक ड्रिल में अस्पताल के चिकित्सक, अस्पताल कर्मियों एवं मरीजों के बीच मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। डॉ. महेश्वरी ने बताया कि 10 मई तक अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य परिच...