मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी,एक संवाददाता। मॉडल सदर अस्पताल परिसर में जीविका समूह द्वारा संचालित दीदी की रसोई पर भी इन दिनों गैस सिलेंडर का संकट मंडरा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों और कर्मियों के भोजन की जिम्मेदारी संभालने वाली यह रसोई फिलहाल गैस संकट के दौर से गुजर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रसोई में मात्र एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ही स्टॉक में बचा है। दीदी की रसोई के माध्यम से रोजाना अस्पताल में भर्ती लगभग 110 मरीजों को जलपान और भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा अस्पताल के करीब 50 कर्मियों और अन्य 30 से 35 लोगों के लिए भी भोजन तैयार होता है। इस तरह प्रतिदिन 180-185 लोगों के लिए भोजन बनाना पड़ता है। रसोई संचालकों के अनुसार प्रतिदिन औसतन 1.5 गैस सिलेंडर की खपत होती है। इस हिसाब से महीने में करीब 45 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.