हाजीपुर, अप्रैल 28 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल में मंगलवार को 'जियो नन्ही परी' अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ कर लाभार्थियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जियो नन्ही परी अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु अस्प्ताल में नवजात बालिकाओं (नन्हीं परियों) एवं उनके माता पिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने लाभार्थियों के बीच 'जियो नन्ही परी' की शुभकामना संदेश, बेबी किट एवं जच्चा-बच्चा किट वितरण किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनके स्वास्थ्य पोषण एवं समुचित देखभाल को सुनिश्चित करना है तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टि कोण सुदृढ़ करना है। इस मौके पर डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.