धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद। सदर अस्पताल में शुक्रवार को महिला के गर्भाशय में बने मल्टीपल फाइब्रॉएड और सर्वाइकल पॉलीप की सफल सर्जरी की गई। यह काफी जटिल सर्जरी बताई जाती है। सदर के ही उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह सर्जरी की है। सर्जरी सफल बताई जाती है। डॉ संजीव के अनुसार सरायढेला स्थित कुसुम विहार निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी तर्केश्वर प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (55 वर्ष) दो-तीन महीनों से अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या से परेशान थीं। कई जगह इलाज के बाद भी स्थायी राहत नहीं मिली। इसके बाद वे सदर पहुंचीं। यहां उपाधीक्षक डॉ संजीव से परामर्श लिया। जांच एवं अल्ट्रासोनोग्राफी में मरीज के गर्भाशय में मल्टीपल फाइब्रॉएड तथा सर्वाइकल पॉलीप पाए गए। सभी आवश्यक जांच और चिकित्सकीय परामर्श के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया। शुक्रवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.