मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में पूना से आए बीके दत्ता ने तनाव, चिंता और भावनात्मक असंतुलन को कम करने में ध्यान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने सत्र को उपयोगी बताते हुए इसे अपनाने का संकल्प लिया।गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। बीके गीता ने सभी को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया। बीके डॉ. फनीशचंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रिंस कुमार, राजवीर गोदरा, बीके पुष्पा एवं समाजसेवी वयोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.