बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- सदर अस्पताल में हर दिन हर्निया व बच्चेदानी का हो रहा चार ऑपरेशन बढ़ी सुविधाएं तो आसपास के जिला के मरीजों का बढ़ा भरोसा बाहर रेफर की जरूरत घटी, जिले में ही मिल रहा बेहतर उपचार डॉक्टरों की मेहनत और निगरानी से ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की बढ़ रही संख्या फोटो : सदर ऑपरेशन : सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बुधवार को ऑपरेशन के बाद मरीज का हाल चाल लेते डॉ. राजीव रंजन कुमार। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। डॉक्टरों की पर्याप्त तैनाती और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के कारण अब आसपास के जिलों से भी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज ऑपरेशन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। पहले जहां मरीजों को मामूली से जटिल ऑपरेशन के लिए भी पटना या बड़े मेडिकल कॉलेजों का रुख करना पड़ता...