नवादा, अप्रैल 30 -- नवादा जिले के सरकारी अस्पतालों में भीषण गर्मी और लू के खतरों से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के मुख्य स्वास्थ्य केंद्र नवादा सदर अस्पताल में विशेष लू वार्ड यानी आपदा वार्ड को सक्रिय कर दिया है। भीषण गर्मी से निपटने को तैयार आपदा वार्ड में 12 बेड सुरक्षित हैं। हालांकि अभी तक के मौसम के हिसाब से लू से ग्रसित एक भी मरीज को भर्ती करने की नौबत नहीं आयी है। सदर अस्पताल में विशेष आपदा वार्ड का निर्माण और सुदृढ़ीकरण इस तरीके से किया गया है, ताकि गर्मी से बीमार होने वाले मरीजों को तत्काल और बेहतर इलाज मिल सके। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में सुविधाओं से लैस लू वार्ड तैयार, विभाग अलर्ट सदर अस्पताल में 12 बेड का आधुनिक वार्ड नवादा सदर अस्पताल के आपदा वार्ड की पड़ताल में ...