सिमडेगा, फरवरी 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान टीम के द्वारा जिले की रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की शुक्रवार की रात पड़ताल की है। पड़ताल के दौरान सिमडेगा सदर अस्पताल ने अपनी व्यवस्था से भरोसा जगाया है। रात के समय किए गए पड़ताल के दौरान यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर न केवल मौजूद रहते हैं, बल्कि मरीजों का राउंड लेकर उपचार भी कर रहे हैं। अस्पताल में डॉ. योगेंद्र चौधरी और डॉ. अरुण कुमार पासवान अपनी निर्धारित ड्यूटी निभाते हुए मिले। दोनों डॉक्टरों ने भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली, दवाइयाँ लिखीं और जरूरतमंद मरीजों का तत्काल इलाज किया। हालांकि अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि में रात में कई बार डॉक्टर नहीं मिलते हैं। अचानक किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो काफी परेशानी होती है। इधर शुक्रवार की रात के समय नर्सिंग स्टाफ भी नियमित रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.