सदर अस्पताल में सीआर मशीन से सर्जरी का शुभारंभ
भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मॉडल सदर अस्पताल में सोमवार से हड्डी रोग विभाग में सीआर मशीन की सहायता से अल्ट्रासोनिक गाइडेड सर्जरी सेवा शुरू हो गई। इसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद और अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू ने किया। पहले दिन ततारपुर निवासी एक मरीज की सफल सर्जरी की गई। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि इस आधुनिक तकनीक से मरीजों को बड़ी ओपन सर्जरी से राहत मिलेगी। अब केवल छोटे छेद और दो टांकों के माध्यम से जटिल हड्डी की सर्जरी संभव होगी। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा और मरीज को सात से दस दिन अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़ें- Banka News: सदर अस्पताल में आज रहेंगे हड्डी रोग विशेषज्ञ अधिकांश मरीजों को सर्जरी के एक-दो दिन बाद ही घर भेजा जा सकेगा। अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू ने बताया कि सीआर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.