चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा। जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष मोअज्जम ने सदर अस्पताल प्रबंधन से सदर अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर दिन सड़क दुर्घटना में लोग जख्मी हो रहे हैं। जख्मियों को सिटी स्कैन कराना पड़ता है। सदर अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन नहीं रहने से जख्मियों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने कहा कि सिटी मशीन लगाने से नहीं होगा। उसको चलाने के लिए एक विशेष ऑपरेटर और चिकित्साक भी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को सिटी स्कैन मशीन के साथ आपरेटर देने के लिए पत्रचार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.