हजारीबाग, अगस्त 12 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही मौसमी बीमारियों ने अपने पांव पसार लिए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। संक्रमण के कारण सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लीनिकों तक मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सबसे ज्यादा दबाव सदर अस्पताल सह शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और विभिन्न प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर देखा जा रहा है। ओपीडी काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष के बाहर तक मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही पर्ची कटाने के लिए लोगों को लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे ...