सीवान, मई 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था व मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अप्रैल 2026 की कतार प्रबंधन प्रणाली की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को डॉक्टरों से परामर्श के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और अस्पताल परिसर में पंजीकरण से लेकर दवा मिलने तक की पूरी प्रक्रिया बेहद थकाऊ साबित हो रही है। इनमें सदर अस्पताल की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है, यहां भारी भीड़ के कारण मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ​आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में सदर अस्पताल के ओपीडी में सबसे अधिक 15 हजार 68 मरीज पहुंचे। यहां डॉक्टरों से मिलने के लिए मरीजों को औसतन 38 मिनट का इंतजार करना पड़ा, जो पूरे जिले में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, अस्पताल परिसर के अंदर...