सदर अस्पताल में शुरू हुआ हर तरह की पैथोलॉजी जांच का ट्रायल, सीएम करेंगे उद्घाटन
मुंगेर, जून 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्थानीय सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब मरीजों को जटिल और महंगी पैथोलॉजिकल जांचों के लिए निजी सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सदर अस्पताल में ही आधुनिक 'स्पोक एंड हब सेंटर' के तहत कुल 99 तरह की जांच सुविधाएं शुरू की जा रही हैं, जिसका ट्रायल रन आधिकारिक तौर पर आरंभ हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना और उसकी तैयारियों को लेकर सिविल सर्जन डॉ. राजू ने विस्तार से जानकारी दी है।
भोपाल की एजेंसी को मिली जिम्मेदारी, अत्याधुनिक मशीनों से लैस हुआ सेंटरः सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार मरीजों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण जांच का लाभ देने के लिए भोपाल की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.