समस्तीपुर, अगस्त 14 -- समस्तीपुर। सदर अस्पताल में एक बीपीएससी शिक्षिका और उनके रेलवे कर्मचारी पति के बीच जमकर हुई मारपीट का एक वायरल वीडियो सामने आया है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना के संबंध में जख्मी पति का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बीपीएससी शिक्षिका बनवाया। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह एक बच्ची के साथ अलग रहने लगी। बुधवार को न्यायालय में दोनों के बीच समझौते के लिए काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग के दौरान जहां दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे, वहां पति के साथ मारपीट की गई। इसके बाद जब जख्मी पति एक्स-रे कराने सदर अस्पताल पहुंचे, तो पत्नी अपने परिवार के साथ वहां भी आ गई। आरोप है कि पत्नी और उसके परिजनों ने पति की फिर से पिटाई कर दी। वहीं जख्मी हालत में उसे समस्तीपुर सदर अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.