लखीसराय, जून 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज को चिकित्सक द्वारा लिखी गई सभी आवश्यक दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य अस्पताल प्रशासन ने पहल तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में डीएस डॉ कुमार अमित के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल प्रबंधक, जिला ड्रग स्टोर और सदर अस्पताल के दवा भंडार से जुड़े कर्मी शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य बैठक में अस्पताल में दवा की उपलब्धता, मांग और आपूर्ति की वर्तमान स्थिति का बारीकी से समीक्षा किया गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा परामर्शित दवा मरीज को हरहाल में अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए दवा स्टॉक के नियमित आकलन, समय पर मांग पत्र भेजने व उपलब्ध दवा के बेहतर...