देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक वृद्धा महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान 70 वर्षीय राधा देवी के रूप में हुई है, जिन्हें गिरिडीह स्थित एक वृद्धा सेवाश्रम से गंभीर अवस्था में यहां भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, राधा देवी को करीब दो दिन पूर्व गिरिडीह वृद्धा सेवा आश्रम के लोगों द्वारा गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन के पास यह स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने वाला व्यक्ति कौन था। इस कारण मामला और भी संदिग्ध हो गया। इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी को अवगत कराया गया, जिन्होंने तत्काल वरीय पुलिस पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंचा और उपायुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.