आरा, जून 20 -- आरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में शुक्रवार को डेंटल सर्जन डॉ प्रतिक ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक गरीब, असहाय व वृद्ध महिला का सफलतापूर्वक जबड़े का जटिल ऑपरेशन कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया। विगत दिनों वृद्ध महिला किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में वृद्ध महिला का जबड़ा का सफल ऑपरेशनमहिला की स्थिति इस दुर्घटना में उनके जबड़े (मैंडिबल) में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था और पैर में भी चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर होने के कारण उनके समुचित इलाज की संभावना भी कठिन दिखाई दे रही थी।डॉक्टरों का सौम्य व्यवहार इसके बाद सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा, अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ अरुण कुमार के मार्गद...