बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- सदर अस्पताल में लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू, मार्च तक चालू गर्भवती और गंभीर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवश्यक तकनीकी जांच, नाप-तौल और सिविल कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई है कि मार्च माह तक लिफ्ट को आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि जल्द ही मशीन इंस्टॉलेशन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। खनन विभाग के फंड से लिफ्ट लगायी जा रही है। खासियत यह कि इसमें स्ट्रेचर सहित मरीजों को ऊपर के फ्लोर तक ले जाया जा सकेगा। इससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक ऊपरी मंजिल तक मरीजों को ले जाने में काफी कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.