कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, एक संवाददाता सदर अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने डॉ. आशा कुमारी को प्रभारी उपाधीक्षक पद से मुक्त कर दिया गया है।सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपी सुविधा उपलब्ध नहीं कराने तथा प्रयोगशाला में उपकरणों के संचालन में अनियमितता को लेकर पूर्व में स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने और समीक्षा बैठक में संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण यह कार्रवाई की गई। सीएस ने बताया कि अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर शिकायतें मिलती रही हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा कई बार निर्देश देने के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं देखा गया, जिससे मरीजों को भी असुविधा हो रही थी।डॉ. शम्भू चौधरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.